Monday, July 20, 2020

ओय क्या कर रहा है तू ?

ओय क्या कर रहा है तू ?

- डिशवॉशर ऑर्डर कर रहा हूं, आजकल काम   वाली  को आने से रोक दिया।

और ?

- आय रोबो भी 

वह क्या है?

- पोचा करने वाली मशीन ! 

अचानक क्या हो गया ?

- यार क्या बताऊं एक्सरसाइज करने के लिए टाइम ही नही मिलता , इन सब चीजें आ जाएगी तो तोड़ा टाइम मिलेगा 

ओ ,, कुछ समझ में नहीं आ रहा ... लेकिन खैर, और बता 

- वह चलने वाली मशीन है ना, क्या कहते हैं उसे  .... ट्रेडमिल! वह भी ले रहा हूं , और रुखने वाली साइकिल 

रूखने वाली साइकिल?

- हां वह क्या कहते हैं उसे ... Stationary bicycle

अच्छा, बाहर सड़क में नहीं  चल सकते हो क्या?

- नहीं

क्यों?

- कारोना फैली हुई है।

अच्छा । तो बाहर कब आएगा ?

- पता नहीं 

ठीक है, घर में बैठे रह .. happy cycling, stay safe!

Bye!!

दिनेश गोपालन 
२० जुलाई २०२०

No comments: